आमिर ख़ान के विज्ञापन पर विवाद, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई

बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान के एक विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है. 

 दरअसल बॉलीवुड स्टार आमिर खान और फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने एक निजी बैंक का विज्ञापन किया है जिस पर विवाद हो गया है। आमिर खान के इस विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई है। 
आमिर ख़ान के विज्ञापन पर विवाद, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई News Bharat Online Hindi


एक निजी बैंक के विज्ञापन में आमिर ख़ान शादी के बाद दामाद बनकर दुल्हन के घर में गृह प्रवेश करते हुए नजर आते हैं.विज्ञापन में आमिर ख़ान के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी हैं. निजी बैंक के इस गृह प्रवेश को इस विज्ञापन में कुछ इस तरह से दिखाया गया है कि पुरानी प्रथाओं को तोड़कर अब दूल्हा, दामाद बन रहा है. 
बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान के एक विज्ञापन पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है.News Bharat Online Hindi


इस विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "एक निजी बैंक के लिए अभिनेता आमिर ख़ान जी का विज्ञापन मैंने भी देखा है. मेरा उनसे अनुरोध है कि भारतीय परंपराओं और रीति-रवाजों को ध्यान में रखकर आगे इस तरह के विज्ञापन करें । लगातार, ख़ासकर आमिर ख़ान जी के बारे में इस तरह का भारतीय परंपरा, रीति रिवाजों और देवी-देवताओं के जो आते रहते हैं मैं इसे उचित नहीं मानता हूं. इस तरह के तोड़ मरोड़ के अभिनय करने से धर्म विशेष की भावना आहत होती है. इसलिए किसी की भी भावना को आहत करने की इजाज़त उन्हें नहीं है, ऐसी मेरी मान्यता है."

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.