Congress party की तरफ से पवन खेड़ा ने की अमन चोपड़ा के शो के बॉयकॉट की घोषणा
Congress Party ke media & publicity डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने पीछे कुछ समय से न्यूज चैनलों के द्वारा समाज में जो नफरत फैलाई जा रही है, जो जहर समाज में फैलाया जा रहा है,उसको रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तय किया है की वो अमन चोपड़ा के शो का बॉयकॉट करेंगे। अब कांग्रेस पार्टी की तरफ के कोई अधिकृत प्रवक्ता अमन चोपड़ा के शो में नहीं जायेगा।
मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा
"बॉयकाट घोषणा - पिछले कुछ हफ़्तों से साथी प्रवक्ताओं व अन्य शुभचिंतकों से चर्चा करने के बाद हम इस निर्णय पर पहुँचे हैं कि @AmanChopra_ के शो पर कांग्रेस की तरफ़ से कोई अधिकृत प्रवक्ता नहीं जाएगा।
समाज में ज़हर को फैलने से रोकने में यह हमारा एक तुच्छ योगदान है।"
बॉयकाट घोषणा - पिछले कुछ हफ़्तों से साथी प्रवक्ताओं व अन्य शुभचिंतकों से चर्चा करने के बाद हम इस निर्णय पर पहुँचे हैं कि @AmanChopra_ के शो पर कांग्रेस की तरफ़ से कोई अधिकृत प्रवक्ता नहीं जाएगा।
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) October 12, 2022
समाज में ज़हर को फैलने से रोकने में यह हमारा एक तुच्छ योगदान है। #भारत_जोड़ो_यात्रा
बॉयकॉट की घोषणा से लोगो का क्या रिएक्शन है।
एक यूजर Md.Ubaidullah ने कमेंट किया
"बिल्कुल सही फैसला है, सर।
उम्मीद है कि
- कांग्रेस से जुड़े लोग कांग्रेस के इस निर्णय का सम्मान करेंगें।
- कांग्रेसी निजी तौर पर भी चमन चोपड़ा के शो पर जाकर उसके जहर फैलाने में अपना योगदान नहीं देंगे।
- पार्टी के समाज में ज़हर को फैलने से रोकने में कदम के साथ कदम मिलाकर चलेंगे।"
एक और यूजर अश्वनी सोनी ने लिखा,
"राजस्थान में इसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था उसमें क्या कार्यवाही की गयी ? सिर्फ बॉयकाट से काम नहीं चलेगा पवन जी।
गंदगी देखकर मुँह फेर लेने से बदबू आना बंद नहीं होती।
नफरत फैलाने वाले तमाम एंकर्स के खिलाफ जमीन पर भी मोर्चा खोलिए।"
Harmeet Kaur लिखती है,
"Very good step
As he not acting as a journalist but running a hate campaign
It's creating more toxicity in society.
Congress has to call out this, as it completely goes against our ideology"
मुकेश लिखते है,
"कांग्रेसजनो से मेरा निवेदन है चोपड़ा कांग्रेस समर्थक के नाम पर किसी भी अपने चेले को बैठा डिबेट करे तो उस समर्थक का हाल चाल पूरी तरह से लेना है जिस से भविष्य में अदाकारी का उसका भूत उतर जाये।"
अजय शर्मा लिखते है,
"पवन सर एक छोटा कार्यकर्ता हूँ कॉंग्रेस का, मेरी एक गुज़ारिश है आपसे कि पार्टी की ओर से स्पष्ट घोषणा की जानी चाहिए कि मंदिर/मस्जिद,जातिवाद,धर्म पर की जाने वाली किसी भी बहस का हिस्सा काँग्रेस नहीं होगी,
कॉंग्रेस सिर्फ़ बेरोज़गारी,महँगाई,राष्ट्र व जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात करेगी"
