Mulayam Singh Yadav पंचतत्व में विलीन। बेटे अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव आज पंचतत्व में विलीन हो गए। श्री मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सैफई में नुमाईश ग्राउंड में किया गया। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी के अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में सैफई पहुंचे और अंतिम दर्शन किए।

















 श्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने चिता को मुखाग्नि दी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.