Rahul Gandhi ने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी,नफरत और हिंसा के विरोध में भारत जोड़ों यात्रा शुरू की । भारत जोड़ों यात्रा की सफलता से बीजेपी, आरएसएस के नेताओं के बयान बदलने लगे । यात्रा की समाप्ति तक माहौल में बदलाव देखने को मिलेगा : अशोक गहलौत, मुख्यमंत्री राजस्थान
श्री राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और हिंसा के माहौल के विरोध में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी।कई राज्यों में तो ऐसी स्थिति बन गई है कि सरकार की आलोचना करना एक अपराध बन गया हो।भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर BJP,RSS नेताओं तक के बयान भी बदलने लगे हैं।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं दिल्ली तीनों जगह सरकारों को हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई के लिए दिए गए निर्देश भी स्वागतयोग्य हैं। यदि भाजपा सरकारों ने हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की होती तो सुप्रीम कोर्ट को ऐसा कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने में ही देश का माहौल इतना बदल गया है। मुझे विश्वास है कि जब ये यात्रा समाप्त होगी तब तक देश के हिंसा व तनाव का माहौल में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
