Delhi के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 5 सरकारी स्कूलों के टॉप 10 में आने की पर प्रेस कांफ्रेंस
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने दिल्ली के 5 गवर्नमेंट स्कूलों के टॉप 10 की लिस्ट में आने पर प्रेस कांफ्रेंस की, मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा,हमारा सपना है की दिल्ली के सरकारी स्कूल जब देश के टॉप स्कूलों की लिस्ट बने तो उस लिस्ट में दस के दस टॉप स्कूल दिल्ली के होने चाहिए इस सपने पर हम काम कर रहे है। और जब दुनिया के टॉप स्कूलों की लिस्ट बने तो सारे स्कूल देश के होने चाहिए ये हो सकता है दिल्ली ने करके दिखाया देश में भी हो सकता है।
मनीष सिसोदिया ने टॉप 5 स्कूलों प्रिंसिपल से परिचय कराते हुए कहा,
मैं आपको introduce कराना चाहता हु । मेरे दोनो तरफ बैठे उन पांचों स्कूल के प्रिंसिपल जो साथ बैठे हुए है। मैने इनसे काफी लंबी चर्चा की है और हमने ये सपना देखा है की अब सिर्फ 5 स्कूल नहीं बल्कि दिल्ली के 100 के 100 सरकारी स्कूलो को अपना जैसा बनाएंगे और दिल्ली के सभी स्कूल टॉप कैटेगरी में आएंगे। जब भी देश के स्कूलों की रैंकिंग होगी तो दिल्ली के सारे स्कूल टॉप लिस्ट में आएंगे इसकी जिमेदारी मेने इनकी लगाई है। पांच स्कूलों को इन्होंने करके दिखाया है। सरकार ने infrastructure दिया training की facility दी लेकिन इन्होंने करके दिखाया है। ये कर सकते है तो सभी एक हजार स्कूलों के प्रिंसिपल भी कर सकते है।
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा,
हमने एक प्रिंसिपल का ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाया है और सारे बड़े लेवल पर ट्रेनिंग देंगे ताकि India की Ranking world में बढ़ने लगे और दिल्ली की ranking India में और ज्यादा बढ़ने लगे।
Principal का introduction करते हुए उन्होंने बताया,
- Atul Kumar Principal द्वारका सेक्टर 10 देश में नंबर 1 Rank हासिल की है।इनका स्कूल 2016-2017 से लगातार 4 सालो से देश में नंबर वन चल रहा है।
- Harish Kumar Principal Yamuna Vihar Government School Top Ten की रैंकिंग में नंबर 2 Rank हासिल की है।
- HR Sharma Principal द्वारका सेक्टर 5 Top Ten में नंबर 9 Rank हासिल की है।
- Vipin Principal Sector 11 Rohini Top Ten Ranking में नंबर 9 Rank हासिल की है।
- Rajpal Principal Suraya Vihar Top Ten Ranking में नंबर 10 Rank हासिल की है।
मनीष सिसोदिया ने आगे कहा,
2015 से पहले दिल्ली के स्कूलों की रैंकिंग में कही जगह नहीं थी । 2016 - 2017 में पहला स्कूल Atul Kumar जी का आया टॉप टेन में और अब धीरे धीरे हमारे 5 स्कूल टॉप टेन की लिस्ट में आ गए है। आगे कहा के केजरीवाल जी के इनिशिएटिव जो है कही न कही उनका बेनिफिट सबको मिला है। आज मेरे पास जो टॉप 5 स्कूल बैठे है इन सबको IIM Ahmedabad में Training दिलाई गई, Cambridge University की Training दिलाई गई। इन trainings का इनको benifit मिला और आज इनके स्कूल टॉप टेन में है।
