कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का नतीजा आज, 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालेगा गैर कांग्रेस परिवार.
दिल्ली : Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव का नतीजा आज घोषित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है. 24 साल बाद पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा. मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से वो कौन होगा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष इसका फैसला होगा आज , बता दें कि अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा जाएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में देशभर से 9500 वोट पड़े थे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने करीब 9500 निर्वाचक मंडल के सदस्यों (डेलीगेट) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को किया था मतदान.
मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं. गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के कारण खरगे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
शशि थरूर ने निर्वाचकों से ‘‘बदलाव अपनाने'' का साहस दिखाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा था कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के ‘‘मूल्यों'' में कोई बदलाव नहीं होगा और केवल लक्ष्य पाने के तरीकों में परिवर्तन आएगा.
खड़गे ने कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने काफी संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में बड़ा योगदान दिया है.
अब ये आने वाला वक्त बताएगा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद कोन संभालेगा,किसके हाथ पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद आता है।
