गाजियाबाद: महिला के साथ पांच लोगो ने किया गैंगरेप,महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नोटिस पर बोले एसपी-मामला गंभीर

गाजियाबाद: महिला के साथ पांच लोगो ने किया गैंगरेप,महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नोटिस पर बोले एसपी-मामला गंभीर


उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की दिल्ली की है और वह रात को गाजियाबाद से दिल्ली वापस आ रही थी। लड़की को 5 लोगो ने जबरन गाड़ी में बैठाया और 2 दिनों बलात्कार किया, उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई,उसके बाद एक बोर में बंद करके सड़क किनारे फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गाजियाबाद: महिला के साथ पांच लोगो ने किया गैंगरेप,महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नोटिस पर बोले एसपी-मामला गंभीर


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में रॉड डालने की घटना भी सामने आई है। वहीं गाजियाबाद के एसपी ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा,

‘दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया & उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।'

देखिए ये वीडियो 



'हर दिन दरिंदगी, हैवानियत देख देखकर मन टूटता है। महिलाओं और बच्चियों की चीखें कानों में गूंजती हैं। क्या बेटियाँ ऐसे ही मरती रहेंगी?: Swati Maliwal

पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले में कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को पहले से जानते हैं और आपस में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ऐडमिट है। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का सुसराल दुर्गा पूरी शाहदरा में है। वहीं की प्रॉपर्टी है, जिसको लेकर विवाद है। आरोपी भी दिल्ली के हैं। दिल्ली में कोर्ट के जरिये महिला ने मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी।

देखिए ये वीडियो



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.