राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण

राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण


कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने मानसरोवर, जयपुर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा 55 करोड़ रूपए की लागत से तैयार सिटी पार्क का उद्घाटन किया और पौधारोपण किया।


राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण
पार्क का फीता काट कर उद्घाटन करते सीएम अशोक गहलौत 


"मानसरोवर, जयपुर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क के लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश के शहरों की सूरत बदल रही है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उत्कृष्ट मूलभूत ढांचा उपलब्ध कराने हेतु लगातार कार्य कर रही है।" : अशोक गहलौत, मुख्यमंत्री राजस्थान

"सड़कों के चौड़ाईकरण, ओवरब्रिज, अण्डरब्रिज, नई सड़कों एवं टनल का निर्माण, मेट्रो के विस्तार व नये पार्कों के निर्माण से जयपुर व अन्य शहरों को विश्वस्तरीय शहरों का स्वरूप दिया जा रहा है।
विकसित देशों की तर्ज पर सिटी पार्क का निर्माण भव्य एवं शानदार रूप में हुआ है।"

राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण


मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने आगे कहा,


"इतने शानदार पार्क के निर्माण के लिए राजस्थान आवासन मंडल बधाई का पात्र है।
कार्यक्रम के दौरान राज्य के 11 शहरों की 15 आवासीय योजनाओं में निर्मित 2967 आवासों का लोकार्पण किया। राजस्थान आवासन मंडल द्वारा आवंटियों को इन आवासों का कब्जापत्र दिया जाएगा।"

गोल्फ कार्ट के जरिए 52 एकड़ में बने सिटी पार्क का अवलोकन किया। भव्य एंट्री प्लाजा, गुम्बदनुमा स्टील स्ट्रक्चर, आकर्षक फाउंटेन व पार्क में बनी विशिष्ठ कलाकृतियों का अवलोकन किया।

राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण


साथ ही, राजस्थान के सबसे ऊंचे (213 फीट) राष्ट्रीय ध्वज एवं इसके निकट करीब 2 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मनोरम लोअर लेक का भी अवलोकन किया। पार्क में 20 फीट चौड़ा व 3.5 कि.मी. लम्बा जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है। जिस पर भ्रमण करते हुए लोग आकर्षक लाइटिंग एवं म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे।

पार्क में पत्थर एवं मेटल से बनी 17 विशिष्ट कलाकृतियां (स्कल्पचर्स), टॉयलेट ब्लॉक, 2 पार्किंग एरिया, ऑक्सी हब, रॉक फाउंटेन, बैठने के लिये आकर्षक बैंचें एवं आर.ओ. वाटर पेयजल स्टेशन के कार्य किये गए हैं। इस दौरान सिटी पार्क में वृक्षारोपण भी किया।
राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण

राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने 55 करोड़ की लागत से निर्मित सिटी पार्क का किया लोकार्पण
पौधारोपण करते सीएम अशोक गहलौत 








Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.