लड़किया बेचे जाने के मामले पर Ashok Gehlot तुरंत ले एक्शन । देश के सामने खबर लाने के लिए दैनिक भास्कर को धन्यवाद : स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग

राजस्थान : स्वाति मालीवाल ने स्टांप पेपर पर लड़कियों को बेचने के मामले में अशोक गहलौत को तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा । खबर देश के सामने लाने के लिए दैनिक भास्कर को दिया धन्यवाद।


Delhi : महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजस्थान की अशोक गहलौत सरकार को दैनिक भास्कर में छपी एक खबर पर तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा गया है।

लड़किया बेचे जाने के मामले पर Ashok Gehlot तुरंत ले एक्शन । देश के सामने खबर लाने के लिए दैनिक भास्कर को धन्यवाद : स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग News Bharat Online Hindi


बता दें कि,दैनिक भास्कर अखबार ने एक राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पड़ताल की जिसमे उन्होंने बताया को, राजस्थान के भीलवाड़ा में 8 साल से 18 साल तक की लड़कियों को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा है और नही बेचने पर मां के साथ दुष्कर्म किया जाता है।


दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार, 8 साल से 18 साल तक की लड़कियों को दलाल स्टांप पेपर पर खरीदते है और उनको उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,दिल्ली, मुंबई और विदेशो में बेच दिया जाता है। 


दैनिक भास्कर की पड़ताल में ये बात भी सामने आई की, लोग अपना कर्जा उतरने के लिए अपनी बहन,बेटियो को बेच रहे है।


अखबार के अनुसार, एक पिता ने अपना 15 लाख रुपए का कर्जा उतरने के लिए अपनी एक बहन और तीन बेटियों को बेच दिया लेकिन फिर भी कर्जा नही उतार सका।


एक लड़की को 3 बार बेचा गया जयपुर,आगरा और उसके बाद दिल्ली में 6 लाख रुपए में बेच दिया गया।


दैनिक भास्कर की इस रिपोर्ट से हड़कंप मच गया है, इसका संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया है।

स्वाति मालीवाल ने कहा है की राजस्थान में 8 से 18 साल की बच्चियों को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा है। और राज्य के नेता कुर्सी की खींचतान में लगे है।

मालीवाल ने गहलोत सरकार से इस पर तुरंत एक्शन लेने की बात भी कही है। 

"मालीवाल ने ट्वीट कर अशोक गहलौत सरकार से कहा,

राजस्थान के आधे दर्जन ज़िलों में छोटी छोटी बच्चियों की स्टैम्प पेपर पे बोली लग रही है और राज्य के नेता कुर्सी की खींचतान में लगे हैं। 8 से 18 साल तक की बेटियों की मंडी लगाई जा रही है। @ashokgehlot51 जी, तुरंत एक्शन लीजिए, कब तक ऐसा चलता रहेगा?"


इस खबर को देश के सामने लाने के लिए दैनिक भास्कर अखबार का इस खबर की पड़ताल करने के लिए धन्यवाद भी दिया। 


स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा,


"इस इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट के ज़रिए सच देश के सामने लाने के लिए @DainikBhaskar को धन्यवाद"



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.