Ghaziabad : जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम में घटित गैंगरेप का मामला निकला फर्जी । दोस्तो से साथ मिलकर रचा गया ड्रामा । संपत्ति पर कब्जा करने के लिए रचा गया ये ड्रामा।
गाजियाबाद पुलिस ने थाना नंदग्राम में घटित फर्जी गैंगरेप का खुलासा किया है। गाजियाबाद पुलिस ने प्रेस नोट जारी किया है और प्रेस ब्रीफिंग भी की गई है जिसमे बताया गया है।
जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम से सम्बन्धित प्रकरण मे महिला द्वारा अपने साथियो के साथ षडयंत्र रचते हुए दर्शायी गई झूठी घटना के खुलासे के सम्बन्ध मे प्रेस नोट जारी किया है जो इस प्रकार,
आप इस रिपोर्ट में प्रेस नोट पढ़ सकते है और प्रेस ब्रीफिंग देख सकते है।
![]() |
| गिरफ्तार तीनों अभियुक्त |
प्रेस नोट:
थाना नन्दग्राम, गाजियाबाद पर मु0अ0स0 962/2022 धारा 342/376डी / 364 भादवि
दिनांक 18.10.2022 समय करीब 03:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत एक महिला आश्रम कट के पास सड़क के किनारे हैं सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर पीडिता को उपचार/ चिकित्सीय परीक्षण हेतु एम.एम.जी. अस्पताल गाजियाबाद मय महिला आरक्षी के भेजा गया जहाँ महिला डाक्टर की उपस्थिति में काफी समझाने बुझाने पर भी पीडिता द्वारा अपना चिकित्सीय परीक्षण कराने से मना कर दिया तदोपरान्त पीडिता को मेरठ मेडिकल कॉलेज / हायर सेंटर रेफर किया गया किन्तु पीडिता ने अपना उपचार जी०टी०वी० अस्पताल दिल्ली में कराने की इच्छा जाहिर की। जिस परिपेक्ष्य में वह वहा उपचाराधीन है। डा० दीक्षा शर्मा पुलिस अधीक्षक अपराध गाजियाबाद जो स्वयं MBBS के कोर्स में आई.पी.एस. में चयनित होने से पूर्व अध्ययनरत रही है एवं क्षेत्राधिकारी नगर, द्वितीय (विवेचक) जनपद गाजियाबाद के द्वारा जी०टी०बी० अस्पताल में सर्व सम्बंधित से मिलकर गहनता से जानकारी/ वार्ता की गयी है। प्रश्नगत प्रकरण की विवेचना श्रीमती आलोक दुबे क्षेत्राधिकारी नगर, द्वितीय गाजियाबाद द्वारा की जा रही है, जिसका इसमें सतत पर्यवेक्षण डा० दीक्षा शर्मा पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा किया जा रहा है।
विवेचना के क्रम में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि पीडिता का मित्र आजाद पुत्र तहसीन निवासी कबीरनगर थाना वैलकम दिल्ली जिसका अभी तक ज्ञात अपराधिक इतिहास 1 मु0अ0स0 2055/2021 धारा 392/411 भादवि थाना साहिबाबाद गाजियाबाद 2. मु0अ0स0 263/2022 धारा 307/482/411 भादवि थाना मुरादनगर, गाजियाबाद 3. मु0अ0स0 264/2022 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना मुरादनगर, गाजियाबाद स्पष्ट हुआ है. ने भी पीडिता के गायब हो जाने के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ किया था एवं जहां पीडिता मिली है उसी मार्ग पर मिलने के समय के आस-पास संचरण करता रहा है। इस आशय के साक्ष्य भी आजाद के फोन से प्राप्त हुये हैं. कि बलात्कार की इस खबर को बढ़ा चढ़ा कर प्रसारित कराया जाये। एक व्यक्ति विशेष को पेटीएम से इसके प्रसार के लिए भुगतान के भी साक्ष्य है। उक्त आजाद द्वारा कूटरचित तरह से कई आधार कार्ड बनवायें गये जो उसी मोबाइल में डिजिटली संग्रहित है, इस प्रकरण में पृथक से मुकदमा पंजीकृत कर अग्रेतर साक्ष्य संकलित कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उसने अपने मित्र गौरव पुत्र गंगाशरण निवासी निर्मला आश्रम शिवम गार्डन अच्छा थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर एवं अफजाल पुत्र इकवाल निवासी म0नं0 12 गली नं0-4 इस्लामनगर कैला भट्टा थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद पीडिता के माध्यम से जमीन के विवाद का समाधान निकालने के लिए एक षडयन्त्र रचा जिसके अधीन बलात्कार का आरोप सम्पत्ति के हितबद्ध व्यक्तियों के विरूद्ध रचा गया। इसके पूर्व भी चूंकि दीवानी न्यायालय में दो बाद चल रहा थे तथा पूर्व मे भी दिल्ली में कतिपय प्रकरणों में उनके विरुद्ध अपराधिक कार्यवाही कराने के प्रयास भी किये गये, जब इसमें इन्हें सफलता नही मिली तब इन्होने येन-केन प्रकारेण सम्पत्ति पर कब्जा करने के लिए इस प्रकार की योजना बनायी। उपरोक्त तीनों अभियुक्त हिरासत में है एवं उनके द्वारा कि गयी स्वीकारोक्ति वैज्ञानिक साक्ष्यों से सुसंगत है।
समूचे प्रकरण में पृथक से बाद दर्ज कर उक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम से सम्बन्धित प्रकरण मे महिला द्वारा अपने साथियो के साथ षडयंत्र रचते हुए दर्शायी गई झूठी घटना के खुलासे के सम्बन्ध मे प्रेस ब्रीफिंग करते हुए श्रीमान


