राम रहीम की पैरोल पर उठाए सवाल। हरियाणा सरकार तुरंत राम रहीम की पैरोल करे खत्म: स्वाति मालीवाल

राम रहीम की पैरोल पर उठाए सवाल। हरियाणा सरकार तुरंत राम रहीम की पैरोल करे खत्म: स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष दिल्ली महिला आयोग


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राम रहीम की पैरोल देने पर सवाल उठाए है स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार से सवाल किया है कि जब कोर्ट ने राम रहीम को रेप और हत्या के जुर्म के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है तो ऐसे खतरनाक आदमी को बार बार पैरोल दी जा रही है?

राम रहीम की पैरोल पर उठाए सवाल। हरियाणा सरकार तुरंत राम रहीम की पैरोल करे खत्म: स्वाति मालीवाल-News-Bharat-Online-Hindi-News-Bharat-Online-Youtube-Channel-NBO


स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि,


राम रहीम पैरोल से आ कर प्रवचन कर रहा है और गाना बना रहा है और हरियाणा सरकार के ही कुछ नेता उसकी भक्ति में लीन होकर तालियां बजती है।


बता दें कि अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जहा राम रहीम प्रवचन दे रहा था और भाजपा के हरियाणा के नेता उनको पिताजी कह रहीं थी और आशीर्वाद प्राप्त कर रही थी।


राम रहीम खुले आम प्रवचन करता फिर रहा है। और गाने भी रिकॉर्ड कर रहा है।


स्वाति मालीवाल ने हरियाणा सरकार से राम रहीम की पैरोल को तुरंत खत्म करने और वापस जेल भेजने को कहा है।


स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर हरियाणा सरकार से राम रहीम को बार बार पैरोल पर छोड़ने के लिए जवाब मांगा है और तुरंत राम रहीम की पैरोल को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार को कहा है।


स्वाति मालीवाल ने लिखा,


"कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को रेप & हत्या के जुर्म में उम्रक़ैद की सज़ा दी है।क्यों ऐसे खतरनाक शख्स को बार बार पैरोल दी जा रही है? वो पैरोल में प्रवचन और गाने बनाता है और हरियाणा सरकार के कुछ नेता ताली बजाते हैं, ‘भक्ति’ में लीन है!


हरियाणा सरकार तुरन्त गुरमीत की पैरोल ख़तम करे! : स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष दिल्ली महिला आयोग"


 


स्वाति मालीवाल ने हरियाणा की खट्टर सरकार से किए 5 सवाल।


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हरियाणा की खट्टर सरकार से 5 सवाल किए है।



  1. क्या राम रहीम को पैरोल कोर्ट ने दी ? यदि हां तो किस कोर्ट  ने?
  2.  आपके मंत्री ने कहा कि पैरोल आपकी सरकार के जेल विभाग   का मुद्दा है, तो क्या गृह मंत्री ने झूठ बोला? क्या पैरोल ज़िला  अधिकारी ने दी ?
  3.  पैरोल सिर्फ बेहद ज़रूरी कारणों पर दी जाती है, राम रहीम को क्या ज़रूरी काम है?
  4. जो सरकारी लोग उसके 'सत्संग' में गए, उनपे क्या कार्यवाही होगी?
  5. क्या सरकार ने बाबा को Good Conduct Prisoner माना?



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.