BJP नेता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली मे केजरीवाल मसाज सेंटर के बड़े बड़े लगवाये होल्डिंग्स।
सत्येंद्र जैन मसाज मामला बढ़ता जा रहा है। बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। BJP आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर घेरने का मौका हाथ से छोड़ना नहीं चाहती है।
सत्येंद्र जैन मसाज वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया मे फैला रहा।
कांग्रेस पार्टी और बीजेपी आम आदमी पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे।
अब ये मामला सोशल मीडिया से बाहर निकल कर दिल्ली की सड़को पर आ पहुँचा है।
दिल्ली मे बीजेपी नेता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली की सड़को पर बड़े बड़े होल्डिंग लगवा दिये है जिसमे केजरीवाल को मसाज करते हुए दिखाया गया है। जिसपर लिखा है "तिहाड़ जेल की तर्ज़ पर पूरी दिल्ली मे बनेंगे, केजरीवाल मसाज सेंटर।
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 19, 2022
अब ये मामला गर्माता जा रहा है। ये होल्डिंग्स बीजेपी नेता तेजेंदर पाल सिंह बग्गा दुआरा लगवाए गए है।
बीजेपी को गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को घेरने का एक मौका मिल गया है जिसे बीजेपी किसी भी तरह से हाथ से जाने नही देना चाहती है।
सत्येंद्र जैन के मसाज कराते हुए वीडियो मामले मे विशेष अदालत ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अवमानना का नोटिस जारी कर दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि इस वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया जाए। लेकिन इसके बावजूद भी वीडियो शनिवार को मीडिया में लीक हो गया।
सत्येंद्र जैन वीडियो मामले मे सफाई देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा,
"सत्येंद्र जैन के स्पाइन-इंजरी के दो ऑपरेशन हुए हैं. उनको डॉक्टर ने रेगुलर फ़िज़ियोथेरेपी बताई है. कोविड के बाद से उनके lungs में patch है जो अभी ठीक नहीं हुआ है.
किसी आदमी की बीमारी और उसको दिए जा रहे इलाज का मज़ाक़ बनाने की सोच ही बहुत घटिया है."
सत्येंद्र जैन के स्पाइन-इंजरी के दो ऑपरेशन हुए हैं. उनको डॉक्टर ने रेगुलर फ़िज़ियोथेरेपी बताई है. कोविड के बाद से उनके lungs में patch है जो अभी ठीक नहीं हुआ है.
— Manish Sisodia (@msisodia) November 19, 2022
किसी आदमी की बीमारी और उसको दिए जा रहे इलाज का मज़ाक़ बनाने की सोच ही बहुत घटिया है.
Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/v2sS4wMnpf
— Manish Sisodia (@msisodia) November 19, 2022
