UP Police भर्ती को लेकर सांसद वरुण गांधी ने किया ट्वीट । लाखो छात्रों की निकल चुकी है उम्र । ये लाखो छात्रों के साथ हैं अन्याय।
पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला है। वरुण गांधी लगभग डेढ़ साल से अपनी ही सरकार पर अलग अलग मुद्दों को लेकर हमलावर है।
ताजा मामला बेरोजगारी को लेकर है। दरअसल वरुण गांधी ने यूपी पुलिस भर्ती को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमे वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कहा है की चार साल से छात्र यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे है। भर्ती की इंतजार करते करते लाखो छात्र ऐसे है जो ओवर एज हो चुके है ।
भर्ती का इंतजार करते हुए उनकी भर्ती की उमर निकल चुकी है न तो उनको भर्ती मिली और और न ही भर्ती की कोई उम्मीद।
छात्र सोशल मीडिया पर भर्ती के लिए लंबे समय से अपनी आवाज उठा रहे है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वरुण गांधी ने अपनी ही बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की ,
छात्र सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठा रहे है लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नही है, जब ये छात्र सड़को पर निकलेंगे तो फिर इनके ऊपर 'उपद्रवी' होने का इल्जाम लगा दिया जायेगा।
उन्होंने यूपी सरकार से सवाल किया की ये उन छात्रों जो भर्ती की मांग कर रहे है उनके साथ अन्याय नहीं है क्या?
बताते चले की यूपी पुलिस भर्ती की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे है । सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र मांग लंबे समय से करते आ रहे है। लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लाखो छात्र ऐसे है जिनकी भर्ती की उम्र निकल चुकी है। और लाखो छात्र ऐसे भी है जिनकी उम्र निकलने वाली है।
लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हो रही है जिससे चारो में आक्रोश है। जिसको पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने महसूस किया है ।
जिन युवाओं की भर्ती की उम्र निकल चुकी है वो इंतजार करते करते थक चुके है लेकिन कही कोई आस नजर नहीं आ रही है।
आज युवा महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। वो मजदूरी करने को मजबूर है।
वरुण गांधी ने ट्वीट कर अपनी सरकार को चेताया है की इस और ध्यान देने की जरूरत है। युवाओं में भर्ती प्रक्रिया शुरू ना होने से आक्रोश है।
4 साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों छात्र ओवर-एज हो चुके। ना भर्ती मिली, ना कोई उम्मीद।
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 29, 2022
सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं पर सुनवाई नहीं है। यही छात्र जब सड़क पर आएँगे तब उनपर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा।
क्या यह अन्याय नहीं है?#UP_POLICE_VACANCY
