Samajwadi Party: नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की स्मृति को नमन करने के लिए 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सभी गांव व शहरो में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट, एक संदेश सभी कार्यकर्ताओं के लिए जारी किया है। जिसमे 21 अक्टूबर 2022 को सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने गांव व शहरो में नेता जी की स्मृतियों को नमन करके नेताजी मुलायम सिंह यादव जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने और नेताजी के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने के लिए कहा गया है।
ज्ञात रहे, 10 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी का Gurugram के Medanta Hospital में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। श्री मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सैफई में अगले दिन 11 अक्टूबर 2022 को लगभग 3 बजे किया गया था।
उन्ही की स्मृतियों को नमन करने के लिए 21 अक्टूबर 2022 को सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेंगे। इसी information ko सांझा करते हुए लिखा,
"हम सबके संरक्षक व प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय नेताजी अब हमारे बीच में नहीं हैं हम सब शोकाकुल हैं।
आदरणीय नेताजी की स्मृतियों को नमन करने हेतु आप सभी
लोग दिनांक 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अपने गाँवों व शहरों में अपनी आस्था एवं श्रद्धा के अनुसार उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।"
समाजवादी पार्टी
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 14, 2022

