Congress के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान होगा आज, बेल्लारी में मतदान करेंगे सांसद राहुल गांधी.
कर्नाटक: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज मतदान होना है, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के नामो की घोषणा की गई थी।
इन दोनो में से किसी एक के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेल्लारी के मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।
बेल्लारी के मतदान केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई है।
मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे।
मतदान आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।




