ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) में पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पिछड़ा भारत, 107वे पायदान पर लुढ़का भारत.

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पिछड़ा, भारत की हालत पाकिस्तान,बांग्लादेश,नेपाल से भी बदतर।

साल 2022 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स (globel Hunger Index ) की रिपोर्ट जारी हुई है, भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाली ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट ने यह जानकारी दी है कि चीन, तुर्की और कुवैत सहित 17 देशों ने 5 से कम जीएचआई स्कोर के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है.

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पिछड़ा, भारत की हालत पाकिस्तान,बांग्लादेश,नेपाल से भी बदतर।


भारत की स्थिति वैश्विक भुखमरी सूचकांक (GHI) में अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से भी बदतर है। भारत के केवल एक पड़ोसी देश अफगानिस्तान को छोड़कर बाकी सभी पड़ोसी देश भारत से बेहतर स्तिथि में है।

साल 2022 में 121 देशों की रैंकिंग को लेकर जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत अपने 101वे पायदान से लुढ़क कर 107वें पायदान पर पहुंच गया है जबकि पाकिस्तान 99वें पायदान पर है.

भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी इस इंडेक्स में 81वें स्थान पर है।
बांग्लादेश को ग्लोबल हंगर इंडेक्स (globel Hunger Index) में 84वें स्थान पर है.

श्रीलंका इस सूची में दक्षिण एशिया का सबसे बेहतर स्थिति वाला देश है. आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे श्रीलंका को इंडेक्स में 64वां स्थान मिला है.

जर्मन संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ़ और आयरिश एजेंसी कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा मिलकर तैयार की गई इस रिपोर्ट में भारत में भूख के लेवल को "गंभीर" करार दिया है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) की इस रिपोर्ट में गौर करने वाली बात यह है कि इंडेक्स में नामीबिया,नाइजीरिया,सूडान, , रवांडा,इथोपिया , केन्या, गाम्बिया, कम्बोडिया, म्यांमार, घाना, इराक, जमैका,वियतनाम, लेबनान, यूक्रेन और गुयाना जैसे देश भी भारत से ऊपर हैं.

राष्ट्रीय जनता दल ने GHI की रिपोर्ट को लेकर तंज कसा है


"सूडान
रवांडा
उत्तरी कोरिया
नेपाल
बांग्लादेश
श्री लंका
पाकिस्तान...

ये वे देश हैं जिन्होंने वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 में भी 'अमृतकाल' का आनंद उठा रहे 'नए भारत' को एक बार फिर से पछाड़ कर बेहतर रैंकिंग पाया है!

इससे अधिक 'अच्छे दिन' की आपने कल्पना की थी क्या??"

Congress ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,


"भुखमरी सूचकांक में भारत 107वें स्थान पर पहुंच गया, 121 देशों की लिस्ट में। पिछले साल तक रैंकिंग 101 थी।

• नेपाल
• बांग्लादेश
• पाकिस्तान
• सूडान
• नाइजीरिया
• रवांडा
ये देश हमसे बेहतर स्थिति में हैं। क्या फर्जी विश्वगुरु ने इसी 'अच्छे दिन' का वादा किया था?"

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोला उन्होंने कहा,


"बीजेपी वाले भाषण तो 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के देते हैं. लेकिन हैंगर इंडेक्स में भी हम 107वें नम्बर पर हैं….
दो वक़्त की रोटी उपलब्ध कराने में भी 106 देश, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश तक, हमसे बेहतर है

हर बच्चे को अच्छी शिक्षा की व्यवस्था किए बिना भारत नम्बर-1 नहीं बन सकता"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.