भारत की शानदार जीत और विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने किया पोस्ट । कहा मैने अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच अभी देखा है।

भारत की शानदार जीत और विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने किया पोस्ट । कहा मैने अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच अभी देखा।


Ind vs Pak World Cup 2022 मैच में भारत की शानदार जीत और विराट कोहली की बेहतरीन प्रदर्शन पर विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा , आप दिवाली से एक दिन पहले ही लोगो के जीवन में खुशियां लेकर आए है, मैने अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच अभी देखा है।

भारत की शानदार जीत और विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने किया पोस्ट । कहा मैने अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच अभी देखा है। News Bharat Online Hindi


अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "खू़बसूरत, बहुत खूबसूरत. आज आप लोगों के जीवन में इतनी खुशियां लेकर आए हैं, वो भी दिवाली से एक दिन पहले! आप एक शानदार व्यक्ति हैं. आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास ग़ज़ब का है."


"मैंने अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच अभी देखा है, हमारी बेटी अभी ये समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों नाच रही थी और कमरे में बैठी चिल्ला रही थी, लेकिन एक दिन उसे समझ आएगा कि उसके पिता ने उस रात सबसे अच्छी पारी खेली थी, एक ऐसे दौर के बाद जो उनके लिए बहुत कठिन था. लेकिन वो इससे बाहर आए, पहले से मज़बूत और समझदार बनकर."


"मुझे आप पर गर्व है. आपकी ताक़त संक्रामक है और आप, मेरे प्यार, आपकी काबिलियत की कोई सीमा नहीं हैं. बुरे और अच्छे दौर में हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी."


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.